भारत

खौफनाक, महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 किमी तक घसीटा, अब...VIDEO

jantaserishta.com
5 Jan 2023 8:39 AM IST
खौफनाक, महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 किमी तक घसीटा, अब...VIDEO
x
शव ट्रक के चेसिस में फंसने के कारण ट्रक में आग लग गई।
बांदा (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| दिल्ली में जहां लड़की को कार से घसीटने को लेकर जहां आक्रोश है, वहीं उत्तर प्रदेश में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जहां स्कूटी सवार एक महिला को एक ट्रक ने टक्कर मार दी और 3 किमी तक घसीटा। यह घटना बांदा जिले के मवई बुजुर्ग गांव में हुई। शुरुआती खबरों के मुताबिक महिला का शव ट्रक के चेसिस में फंसने के कारण ट्रक में आग लग गई। पीड़िता की स्कूटी भी जलकर राख हो गई।
आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पुलिस ने ट्रक से मृतका के शव को बाहर निकाला।
पीड़िता का नाम पुष्पा है, वह एक यूनिवर्सिटी में क्लर्क के पद पर कार्यरत थी। वह घर का सामान लेने के लिए निकली थी, तभी हादसा हो गया।
हादसे के बाद ट्रक महिला को 3 किमी तक घसीटता ले गया। कई राहगीरों ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक नहीं रुका।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story