भारत

दिल्ली का तापमान आज रहेगा सामान्य

Nilmani Pal
29 April 2025 7:46 AM IST
दिल्ली का तापमान आज रहेगा सामान्य
x
दिल्लीदेश की राजधानी दिल्ली पिछले 3-4 दिन से भीषण गर्मी से जूझ रही थी. अप्रैल के आखिरी हफ्ते में तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा था. लेकिन आज यानी 29 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं और आसमान में बादल छाए हुए हैं. इससे सख्त गर्मी से राहत मिली है. राहत देने वाली बात ये है कि मई की शुरुआत भी बेहतर मौसम के साथ होने वाली है.

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. अगले दिन यानी 30 अप्रैल को भी मौसम ऐसा ही रहेगा.

इसके बाद मई की शुरुआत बारिश के साथ होने वाली है. 1 और 2 मई को मौसम विभाग ने बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है और तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी. इन दिनों अधिकतम तापमान गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा. फिर दिन के समय तेज़ सतही हवाओं का सिलसिला शुरू होगा.

Next Story
null