भारत

दिल्ली की बारिश ने तोड़ा कई सालों का रिकॉर्ड, अमित शाह का कार्यक्रम भी टला

Shantanu Roy
8 July 2023 3:02 PM GMT
दिल्ली की बारिश ने तोड़ा कई सालों का रिकॉर्ड, अमित शाह का कार्यक्रम भी टला
x
देखें VIDEO...
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शनिवार को हुई जोरदार बारिश ने बीते 10 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। दिल्ली में 24 घंटे के भीतर 126.1 एमएम बारिश दर्ज की गई जो बीते एक दशक में किसी भी एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। इससे पूर्व 21 जुलाई 2013 को दिल्ली में 123.4 एमएम बारिश हुई थी। वहीं वर्ष 2022 में 1 जुलाई को 117 एमएम बारिश दिल्ली में हुई थी। इस बारिश के चलते जहां दिल्ली में जलभराव, जाम, पेड़ गिरने, गड्ढे होने और दीवार गिरने से समस्या हुई।
वहीं दूसरी तरफ तापमान में 6 डिग्री की कमी देखने को मिली। मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश की संभावना जताते हुए पहले से येलो अलर्ट जारी किया था। लेकिन सुबह शुरु हुई बारिश ने दिनभर थमने का नाम ही नहीं लिया। इसके चलते दोपहर के समय जहां मौसम विभाग ने अलर्ट को येलो से बदलकर ओरेंज कर दिया तो वहीं शाम होते-होते मौसम विभाग ने बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया। दिल्ली में बारिश के चलते मौसम तो सुहाना हो गया लेकिन दिल्ली की सड़कों पर हालात खराब हो गये। जलभराव के साथ लाखों लोग जाम में फंस गये। एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर पेड़ गिरने एवं गड्ढे होने की शिकायतें विभिन्न विभागों को मिली।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में हुई बारिश के चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच शनिवार को केवल डेढ़ डिग्री का फर्क दिखा। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली का अधिकतम तापमान शनिवार को सामान्य से 8 डिग्री कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग का मानना है कि रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रह सकता है।
शनिवार को हुई जोरदार बारिश के बाद मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी ओरेंज अलर्ट जारी किया है। पहले रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था। ओरेंज अलर्ट के बाद यह माना जा रहा है कि रविवार को भी मध्यम श्रेणी की बारिश हो सकती है। इस बारिश से भी कुछ इलाकों में जलभराव एवं जाम की समस्या देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग से सोमवार से शुक्रवार तक दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।
मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि उत्तर-पश्चिम राजस्थान और पश्चिम हरियाणा में चक्रवाती परिसंचरण है। इसके साथ ही मानसून रेखा उत्तर की तरफ खिसक रही है। इसके चलते दिल्ली एनसीआर में अच्छी बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के साथ ही हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और उत्तरी यूपी में अगले दो दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।
Tagsदिल्ली में बारिशदिल्ली बारिशबारिश ने तोड़ा रिकॉर्डअमित शाह का कार्यक्रमअमित शाह कार्यक्रम टलाrain in delhidelhi rainrain broke recordamit shah's programamit shah's program postponedनई दिल्ली न्यूज हिंदीनई दिल्ली न्यूजनई दिल्ली की खबरनई दिल्ली लेटेस्ट न्यूजनई दिल्ली क्राइमनई दिल्ली न्यूज अपडेटनई दिल्ली हिंदी न्यूज टुडेनई दिल्ली हिंदीन्यूज हिंदी नई दिल्लीन्यूज नई दिल्लीनई दिल्ली हिंदी खबरनई दिल्ली समाचार लाइवnew delhi news hindinew delhi newsnew delhi ki khabarnew delhi latest newsnew delhi crimenew delhi news updatenew delhi hindi news todaynew delhi hindinews hindi new delhinews new delhinew delhi hindi newsnew delhi news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story