भारत

जहरीली हवा से घिरी दिल्ली! प्रदूषण की स्थिति में सुधार होने तक प्राथमिक स्कूल कल से बंद रहेंगे, सीएम का फैसला

jantaserishta.com
4 Nov 2022 11:24 AM IST
जहरीली हवा से घिरी दिल्ली! प्रदूषण की स्थिति में सुधार होने तक प्राथमिक स्कूल कल से बंद रहेंगे, सीएम का फैसला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्‍ली: दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि राजधानी दिल्‍ली में कल 05 नवंबर से प्राइमरी स्‍कूल बंद होंगे. दिल्‍ली में कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने दिल्ली उपराज्यपाल वी के सक्सेना से आग्रह किया है की जब तक दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो जाता तब तक अस्थायी रूप से दिल्ली के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी करें जिससे बच्चों को प्रदूषण से होने वाली किसी भी बीमारी से बचाया जा सके.
खंडेलवाल ने कहा की दिल्‍ली में GRAP 4 लागू हो गया है क्योंकि ऐयर इंडेक्स 450 को पार कर गया है. यह दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को दर्शाता है. पूरी दिल्ली रेड जोन में है जो बेहद चिंताजनक है, ऐसे में बचाव के हर संभव एहितियाती कदम उठाये जाने बहुत ज़रूरी है.
उन्होंने यह भी कहा की उचित होगा यदि ऑफिसों में भी वर्क फ्रॉम होम को प्रमोट किया जाए
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story