भारत

दिवाली से पहले ही सामान्य से सात गुना बढ़ा दिल्ली में प्रदूषण का स्तर, कई इलाकों में AQI गंभीर श्रेणी में

Gulabi
8 Nov 2020 10:05 AM GMT
दिवाली से पहले ही सामान्य से सात गुना बढ़ा दिल्ली में प्रदूषण का स्तर, कई इलाकों में AQI गंभीर श्रेणी में
x
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक बना हुआ है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिल्ली में प्रदूषण (Pollution) का स्तर लगातार खतरनाक बना हुआ है. राजधानी के अधिकतर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर श्रेणी में है. दिल्ली के कई इलाकों में PM 10 और PM 2.5 का स्तर सामान्य से 7 गुना हो गया है. प्रदूषण की वजह से राजधानी के लोगों को अब आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ जैसी परेशानी हो रही हैं.

दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमिटी (DPCC) के मुताबिक आज यानी रविवार की सुबह 10 से 11 बजे के बीच रिकॉर्ड प्रदूषण के आंकड़े बताते हैं कि हालात कितने गंभीर हैं.

आइए जानते हैं दिल्ली के 20 अलग-अलग हिस्सों में प्रदूषण का स्तर....

1. बवाना

PM 10 - 650

PM 2.5 - 384

2. नेहरू नगर

PM 10 - 510

PM 2.5 - 346

3. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम

PM 10 - 436

PM 2.5 - 298

4. डॉ करणी शूटिंग रेंज

PM 10 - 615

PM 2.5 - 373


5. मेजर ध्यानचंद स्टेडियम (इंडिया गेट)

PM 10 - 442

PM 2.5 - 317

6. पटपड़गंज

PM 10 - 543

PM 2.5 - 374

7. विवेक विहार

PM 10 - 653

PM 2.5 - 521

8. सोनिया विहार

PM 10 - 609

PM 2.5 - 406

9. नरेला

PM 10 - 666

PM 2.5 - 414

10. नजफगढ़

PM 10 - 395

PM 2.5 - 263

11. रोहिणी

PM 10 - 560

PM 2.5 - 332

12. ओखला

PM 10 - 578

PM 2.5 - 377

13. अशोक विहार

PM 10 - 599

PM 2.5 - not visible

14. वज़ीरपुर

PM 10 - 588

PM 2.5 - 267

15. जहांगीरपुरी

PM 10 - 719

PM 2.5 - 484

16. द्वारका सेक्टर 8

PM 10 - 586

PM 2.5 - 329

17. अलीपुर

PM 10 - 611

PM 2.5 - 381

18. पूसा

PM 10 - 505

PM 2.5 - 304

19. आनंद विहार

PM 10 - 701

PM 2.5 - 431

20. पंजाबी बाग

PM 10 - 499

PM 2.5 - 359

बता दें कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिवाली तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में ही बने रहने की आशंका जताई है.

Next Story