भारत
Delhi News: दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में लगी आग
jantaserishta.com
4 Jun 2023 12:17 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के एक छात्रावास के कमरे में रविवार तड़के आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब 6:09 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
गर्ग ने कहा, आग मेडिकल कॉलेज के ओल्ड बॉयज हॉस्टल के पहली मंजिल के कमरा नंबर 89 में एयर कंडीशनर, फर्नीचर और कपड़ों में लगी थी। उन्होंने कहा, कुल सात दमकल गाड़ियां भेजी गईं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेजछात्रावासआगdelhidelhi newsmaulana azad medical collegehostelfire
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





