भारत

दिल्ली का कंझावला मामला: पुलिस कमिश्नर ने गृह सचिव से मुलाकात की

jantaserishta.com
3 Jan 2023 2:55 PM IST
दिल्ली का कंझावला मामला: पुलिस कमिश्नर ने गृह सचिव से मुलाकात की
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के कंझावला में हुई घटना को लेकर मंगलवार को दिल्ली के पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला से गृह मंत्रालय में मुलाकात की। बता दें कि सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस से कंझावला में हुई घटना पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी और इसके लिए दिल्ली पुलिस की विशेष आयुक्त शालिनी सिंह को जिम्मेदारी सौंपी थी। दिल्ली के कंझावला में एक लड़की को कार से कई किलोमीटर तक घसीटने और उसमें लड़की की मौत हो जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इसी मामले की स्टेटस रिपोर्ट देने के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की है। जानकारी के अनुसार संजय अरोड़ा द्वारा गृह सचिव को पूरी घटना से अवगत कराया गया है। इसके साथ ही जांच की प्रगति और सामने आए नए तथ्यों को लेकर भी जानकारी दी गई है।
गौरतलब है कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी थानाक्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना घटी। इसमें शराब के नशे और नए साल के जश्न में डूबे युवा टक्कर के बाद कार में फंसी स्कूटी सवार युवती को घसीटते रहे। इससे लड़की की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story