भारत
दिल्ली के नाले जाम, केजरीवाल सरकार की विरासत बेनकाब: प्रवेश वर्मा
jantaserishta.com
20 Jun 2025 12:12 PM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्ववर्ती सरकार पर नालों की सफाई और बाढ़ प्रबंधन में विफलता का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। वर्मा ने कहा कि उनकी सरकार सत्ता में आने के बाद हर दिन केजरीवाल सरकार की नाकामियों को उजागर कर रही है।
उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में नालियां पूरी तरह जाम हैं, उनकी सफाई कभी नहीं हुई, और पिछले दस वर्षों में कोई ठोस जमीनी काम नहीं हुआ। वर्मा ने बताया कि वर्तमान में 70% पीडब्ल्यूडी नालों की सफाई पूरी हो चुकी है। उन्होंने आप नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें उपदेश देने के बजाय यह जवाब देना चाहिए कि उनके शासनकाल में नालों की नियमित सफाई क्यों नहीं हुई और बाढ़ प्रबंधन के लिए कोई दीर्घकालिक योजना क्यों नहीं बनाई गई।
उन्होंने सवाल उठाया कि दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) और सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग (आईएंडएफसी) को करोड़ों रुपये आवंटित होने के बावजूद हर बारिश में दिल्ली जलमग्न क्यों हो जाती है। प्रवेश वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "दिल्ली में सत्ता में आने के बाद से हर दिन हम नई सच्चाई को उजागर कर रहे हैं—नालियां पूरी तरह से जाम हैं, पाइपलाइनों की सफाई कभी नहीं हुई, और पिछले दस सालों में कोई जमीनी काम नहीं हुआ। यह केजरीवाल सरकार की असली विरासत है।"
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "अब तक 70 फीसदी पीडब्ल्यूडी नालियां साफ हो चुकी हैं। इसलिए हमें उपदेश देने के बजाय, आप नेताओं को जवाब देना चाहिए कि जब वे सत्ता में थे तो उन्होंने वास्तव में क्या किया। दिल्ली के नालों की हर साल ठीक से सफाई क्यों नहीं की गई? बाढ़ प्रबंधन के लिए कोई दीर्घकालिक योजना क्यों नहीं बनाई गई? डीजेबी और आईएंडएफसी जैसी एजेंसियों को करोड़ों क्यों आवंटित किए गए, लेकिन फिर भी हर बारिश के बाद शहर डूब जाता है?"
दिल्ली में बारिश के मौसम से पहले नालों की सफाई और बाढ़ प्रबंधन एक बार फिर चर्चा में हैं। आप सरकार पर अतीत में भी जलभराव की समस्या से निपटने में विफलता के आरोप लगते रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





