भारत

दिल्ली का औसत एक्यूआई 273 रहा, आगे हो सकती है बढ़ोतरी

jantaserishta.com
30 Oct 2024 10:01 AM IST
दिल्ली का औसत एक्यूआई 273 रहा, आगे हो सकती है बढ़ोतरी
x
नई दिल्ली: बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 273 दर्ज किया गया। आगामी दिनों में इसमें बढ़ोतरी के आसार बताए जा रहे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में सुबह 7.30 बजे तक औसत एक्यूआई 273 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। वहीं, दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 273 और गुड़गांव में 197 और गाजियाबाद में 213, ग्रेटर नोएडा और नोएडा में 199 एक्यूआई दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में एक्यूआई लेवल अभी भी 300 से 400 के बीच बना हुआ है। आनंद विहार में 351, बवाना में 319, जहांगीरपुरी में 313, मुंडका में 351, नरेला में 308, विवेक विहार में 326 और वजीरपुर में 327 एक्यूआई है। जबकि दिल्ली के अन्य अधिकांश इलाकों में सुबह 7.30 बजे तक एक्यूआई 200 से 300 बीच देखने को मिला। इसमें अलीपुर में 300, आया नगर में 290, बुराड़ी क्रॉसिंग में 289, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 267, डीटीयू में 250, द्वारका सेक्टर 8 में 268, आईजीआई एयरपोर्ट में 274, आईटीओ में 284 और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 220 एक्यूआई दर्ज किया गया।
इसके अलावा लोधी रोड में 239, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 277, मंदिर मार्ग में 265 नजफगढ़ में 267 नेहरू नगर में 251, नॉर्थ कैंपस डीयू में 248, एनएसआईटी द्वारका में 220, ओखला फेस 2 में 272, पटपड़गंज में 277, पंजाबी बाग में 276, पंजाब आरके पुरम में 285, रोहिणी में 289, शादीपुर में 271, सिरी फोर्ट में 273 एक्यूआई बना हुआ है।
बता दें, एक दिन पहले की तुलना में आज एक्यूआई में मामूली गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 275 दर्ज किया गया था। सर्दियों के शुरू होते ही दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने की समस्या देखने को मिलती है। इससे लोगों को सांस में परेशानी होती है, जिसमें खासतौर पर बच्चे और बूढ़े शामिल हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे एक्यूआई के बाद पिछले दो दिनों के दौरान मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि दीपावली के कारण इसमें आगे बढ़ोतरी के आसार जताए जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story