
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में रही और एक्यूआई 369 दर्ज किया गया। फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के विशेषज्ञों ने कहा है कि रविवार को भी हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में रह सकती है। शनिवार की सुबह मथुरा रोड में एक्यूआई 379 पर था। इसके बाद धीरपुर और लोधी रोड में 369, पूसा 363 और आयानगर में 354 दर्ज किया गया।
इस बीच दिल्ली के पड़ोसी नोएडा और गुरुग्राम में एक्यूआई क्रमश: 388 और 374 दर्ज किया गया।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





