भारत
दिवाली के दो दिन बाद भी दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में बरकरार
jantaserishta.com
26 Oct 2022 3:40 PM IST

x
DEMO PIC
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिवाली के दो दिन बाद राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' कैटेगिरी में बरकरार रही। बुधवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 349 पर दर्ज किया गया। आसपास के नोएडा का एक्यूआई भी 360 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब कैटेगिरी श्रेणी में है।
बता दें, शून्य और 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मॉडरेट, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब, और 401 और 500 खतरनाक माना जाता है।
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 12 बजे आनंद विहार में एक्यूआई 357 (बहुत खराब श्रेणी के तहत) था, आईटीओ में मध्यम श्रेणी के तहत 259, लोधी रोड (195) और पटपड़गंज (268) एक्यूआई खराब श्रेणी के तहत दर्ज किया गया।
हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर इस साल दिवाली के बाद सबसे कम था।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में इस साल प्रदूषण का स्तर दिवाली के बाद पिछले पांच वर्षों की तुलना में सबसे कम है।
गोपाल राय ने पिछले पांच साल के आंकड़े साझा करते हुए कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल प्रदूषण में 30 फीसदी की कमी आई है। पर्यावरण मंत्री ने कहा, दिल्ली में इस दीवाली में तीस प्रतिशत कम पटाखे फोड़े गए, लोग जागरूक हो रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





