
x
DEMO PIC
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में मंगलवार को और सुधार हुआ और एक्यूआई 221 दर्ज हुआ। आधिकारिक आंकड़ों से ये पता चला है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के आंकड़ों से पता चला है कि, राष्ट्रीय राजधानी में पीएम 2.5 और पीएम 10 दोनों का क्रमश: 221 (खराब) और 160 (मध्यम) स्तर रहा।
शून्य और 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को 'अच्छा' माना जाता है, 51 और 100 को 'संतोषजनक', 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 को 'बहुत खराब', और 401 और 500 को 'गंभीर' माना जाता है।
शहर के पूसा क्षेत्र (186) और लोधी रोड (152) में भी एक्यूआई 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि मथुरा रोड को 'खराब' श्रेणी में 232 दर्ज किया गया।
इस बीच, नोएडा का एक्यूआई 302 (बहुत खराब) और गुरुग्राम का 162 (मध्यम) दर्ज किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





