भारत

बेहतर हुई दिल्ली की हवा, मध्यम श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई

jantaserishta.com
5 Dec 2024 11:47 AM IST
बेहतर हुई दिल्ली की हवा, मध्यम श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई
x
नई दिल्ली: लगभग दो महीने तक "बहुत खराब" और "गंभीर" वायु गुणवत्ता से परेशान रहने के बाद दिल्ली के प्रदूषण स्तर में अब काफी सुधार हुआ है। गुरुवार सुबह शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 161 दर्ज किया गया, जो "मध्यम" श्रेणी में आता है। यह दिसंबर का अब तक का सबसे साफ हवा वाला दिन है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में (वायु गुणवत्ता सूचकांक) की स्थिति कुछ इस प्रकार रही: अशोक विहार में 145, वाजीपुर में 147, मुंडका में 220, जहांगीरपुरी में 198, नरेला में 184, आर.के. पुरम में 178, आनंद विहार में 169, पूसा में 169 और पंजाबी बाग में 152। बुधवार शाम 4 बजे तक, पूरे शहर का 24 घंटे का औसत सुधरकर 178 पर पहुंच गया था, जो हाल के हफ्तों में देखे गए खतरनाक प्रदूषण स्तर से काफी बेहतर था।
सुधार बुधवार दोपहर से शुरू हुआ, जब एक्यूआई का स्तर सुबह के 211 से घटकर शाम तक 178 हो गया। इस दौरान, लोगों को साफ आसमान और बेहतर दृश्यता का अनुभव हुआ, जिससे उन्हें जहरीली हवा के लंबे दौर से राहत मिली। बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में प्रदूषण की समस्या पर कड़ी नजर रखते हुए दिल्ली सरकार और कानून लागू करने वाली एजेंसियों को प्रदूषण कम करने के उपायों को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है। इसमें निर्माण कार्यों पर रोक, वाहन उत्सर्जन पर कड़ा नियंत्रण और उद्योगों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के उपाय शामिल हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि 7 दिसंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ सकता है। मध्यम कोहरा और धीमी हवा से हालात और खराब हो सकते हैं, क्योंकि बुधवार को हवा की गति पहले ही 20 किमी/घंटा तक कम हो गई थी। दिल्ली के लिए प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली से यह संकेत मिल रहा है कि अगले कुछ दिनों में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने को रोकने के लिए अधिकारी ग्रेडेड एक्शन रिस्पांस प्लान लागू कर रहे हैं। इन कड़े उपायों और लगातार निगरानी के जरिए, दिल्ली में वायु गुणवत्ता और सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए प्रयास जारी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story