भारत
दिल्ली वासियों को आज मिल जाएगा नया मेयर, एमसीडी मेयर चुनाव आज
jantaserishta.com
22 Feb 2023 9:04 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के सिविक सेंटर स्थित एमसीडी सदन में आज एमसीडी मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव है। एमसीडी सदन की पिछली तीन बैठकों में एल्डरमैन के वोटिंग राइट्स को लेकर हुए हंगामे के चलते चुनाव नहीं हो पाया था। गौरतलब है कि अब तक आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच चल रही खींचतान की वजह से तीन बार बुलाई गई एमसीडी सदन की बैठक स्थगित हो चुकी है। इसके बाद आप की मेयर कैंडिडेट शैली ओबेरॉय ने सुप्रीम कोर्ट से चुनाव कराने की गुहार लगाई थी। उन्होंने एल्डरमैन के वोटिंग के अधिकार को भी चुनौती दी थी। इसमें सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया था कि एल्डरमैन को वोटिंग का अधिकार नहीं है, इसलिए वो मेयर चुनाव की प्रक्रिया से दूर रहेंगे। आज एमसीडी मेयर, डिप्टी मेयर स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव है।
आपको बता दें कि दिल्ली में नगर निगम का चुनाव 4 दिसंबर को हुआ था और 7 दिसंबर को परिणाम आए थे, जिसमें आम आदमी पार्टी को 250 में से सबसे ज्यादा 134 सीटों पर जीत मिली थी। इसके बाद भी तकरीबन 2 महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी मेयर नहीं चुना जा सका है। एमसीडी सदन में तीन हुई बैठकों में आप और बीजेपी के पार्षदों के बीच हंगामा हो जाने की वजह से अभी तक दिल्ली को नया मेयर नहीं मिल पाया है। आज दिल्ली को नया मेयर मिल जाएगा।
Tagsदिल्ली मेयरएमसीडी मेयर चुनावएमसीडीएमसीडी चुनावदिल्ली न्यूज़बीजेपीआपDelhi MayorMCD Mayor ElectionMCDMCD ElectionDelhi NewsBJPAAP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





