
x
DEMO PIC
आधा दर्जन हमलावरों ने 11वीं कक्षा के एक छात्र को बेहरमी से पीट दिया.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में घर के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर हुए झगड़े के बाद आधा दर्जन हमलावरों ने 11वीं कक्षा के एक छात्र को बेहरमी से पीट दिया। आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत अशोक नगर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
19 वर्षीय छात्र पर आधा दर्जन हथियारबंद लोगों द्वारा हमला करने की पूरी घटना आईएएनएस के पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एलबीएस अस्पताल से सूचना मिली थी कि दल्लू पुरा निवासी 19 वर्षीय नितेश को उसके भाई रूपेश ने पूरे शरीर पर चाकू के घाव के कारण भर्ती कराया है। बाद में उन्हें इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने कहा कि पीड़ित अपने परिवार के साथ ग्राउंड फ्लोर पर किराएदार के रूप में रहता है और 11वीं कक्षा का छात्र है।
डीसीपी पूर्व अमृता गुगुलोथ ने कहा, "युवक पर पहली मंजिल पर रहने वाले 40 वर्षीय कृष्ण रजक नाम के एक अन्य किराएदार ने हमला किया था। प्रारंभिक जांच के अनुसार दोनों में कूड़ा फेंकने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने अपने शेविंग रेजर से पीड़ित पर हमला कर दिया। आरोपी को नोएडा में उसके कार्यस्थल से पकड़ा गया, जहां वह सिलाई का काम करता है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





