
x
नई दिल्ली: दिल्ली के कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन पर एक 25 वर्षीय युवक ने शनिवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान अजय अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है जो ईस्ट ऑफ कैलाश का रहना वाला था।
पुलिस ने बताया कि पीसीआर कॉल मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शर्मा के शव को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ''क्राइम टीम को घटना की जानकारी दी गई है। सीसीटीवी फुटेज लिए जा रहे हैं। अब मेट्रो ट्रेनों का संचालन सामान्य हो गया है।'' उन्होंने कहा, ''हमने सीआरपीसी के सेक्शन 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।''
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





