भारत

घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, एक्यूआई अभी भी 'खराब' श्रेणी में

jantaserishta.com
22 Feb 2023 11:58 AM IST
घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, एक्यूआई अभी भी खराब श्रेणी में
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को घना कोहरा छाया रहा और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार दूसरे दिन भी 'खराब' श्रेणी में बना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास पालम वेधशाला में विजिविलिटी 50 मीटर तक गिर गई।
स्काईमेट वेदर के एक वरिष्ठ मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा, "पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाले एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में पंजाब और हरियाणा के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है। नमी और संघनन में वृद्धि के कारण कोहरा छा रहा है। फरवरी में ऐसा मौसम आम नहीं है।"
इस बीच, सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में समग्र एक्यूआई 201 दर्ज किया गया।
दोनों प्रमुख प्रदूषक पीएम 2.5 और पीएम 10 क्रमश: 201 (खराब) और 161 (मध्यम) दर्ज किए गए।
गुरुवार को हवा की गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है।
शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 'संतोषजनक', 101 और 200 'मध्यम', 201 और 300 'खराब', 301 और 400 'बहुत खराब' और 401 और 500 'गंभीर' माना जाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story