भारत
दिल्ली महिला की मौत का मामला: कोर्ट ने 5 आरोपियों को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
jantaserishta.com
2 Jan 2023 4:34 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| रोहिणी कोर्ट ने सोमवार को सुल्तानपुरी में कई किलोमीटर तक कार से घसीटी गई 20 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या के पांचों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिट्ठ और मनोज मित्तल के रूप में पहचाने गए पांच लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया गया था।
दिल्ली पुलिस ने पांच दिनों की हिरासत के लिए अनुरोध किया था, लेकिन अदालत ने मामले में आगे की जांच के लिए केवल तीन दिन की रिमांड की अनुमति दी थी।
घटना कंझावला इलाके में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को हुई जब पीड़िता की स्कूटी कार से टकरा गई और उसके कपड़े एक पहिये में फंस गए, जिससे वह घिसटती चली गई।
फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, रोहिणी की पांच सदस्यीय टीम भी उस स्थान का निरीक्षण करने के लिए सुल्तानपुरी के लिए रवाना हो गई है, जहां महिला का शव मिला था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





