भारत

महिला की हत्या, बेटी के पूर्व प्रेमी ने चला दी गोली

jantaserishta.com
6 July 2023 9:48 AM IST
महिला की हत्या, बेटी के पूर्व प्रेमी ने चला दी गोली
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।
नई दिल्‍ली: उत्‍तरी दिल्‍ली के शास्‍त्री नगर इलाके में एक 55 वर्षीय महिला की उसकी बेटी के पूर्व प्रेमी ने गोली मारकर हत्‍या कर दी। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानाकरी दी। पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 4:02 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र में एक महिला के घायल होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "पहुंचने पर पता चला कि पीड़िता पूनम को शाहदरा निवासी अंकित कौशिक ने गोली मार दी है जो उसकी बेटी का पूर्व प्रेमी है।" अधिकारी ने कहा, "भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।" अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story