भारत
दिल्ली महिला की मौत का मामला: पुलिस ने सीसीटीवी किया बरामद
jantaserishta.com
2 Jan 2023 3:49 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस की एक टीम ने 20 वर्षीय महिला को कार के नीचे घसीटते हुए ले जाने का सीसीटीवी फुटेज बरामद किया है। दरअसल, पुलिस शनिवार और रविवार की दरमियानी रात सुल्तानपुरी इलाके में हुई घटना की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, सिल्वर रंग की कार मारुति बलेनो कंझावला इलाके में यू-टर्न लेती दिख रही है और बाईं ओर वाहन के नीचे महिला का शव दिखाई दे रहा है।
यह घटना रविवार तड़के 3.34 बजे लाडपुर गांव से कुछ आगे तोसी गांव की ओर जाते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
स्कूटी की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। उसके कपड़े कार के पहिए में फंस गए, जिससे वह कुछ किलोमीटर तक घिसटती चली गई।
घटना के बाद पुलिस को महिला का शरीर नग्न अवस्था में मिला। उसकी स्कूटी घटनास्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर मिली।
पुलिस ने कहा कि उन्होंने कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिट्ठू और मनोज मित्तल के रूप में हुई है।
मनोज मित्तल बीजेपी कार्यकर्ता हैं। सोमवार को परिजनों व समर्थकों ने सुल्तानपुरी थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस थाने के पास खंभे पर लगे मित्तल के पोस्टर पर पथराव किया और उसे फाड़ दिया।
आरोपियों को थाने लाया गया, लेकिन कानून व्यवस्था को बनाए रखने और लोगों के गुस्से को देखते हुए थाने के बाहर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया।
शादियों में इवेंट प्लानर का काम करने वाली महिला के परिवार वालों को इस घटना में साजिश का शक है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





