भारत
दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ नए साल का स्वागत, तापमान गिरकर 5.5 पर पहुंचा
jantaserishta.com
1 Jan 2023 3:56 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत हुई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है। आईएमडी ने रविवार को कहा है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.7 और 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में आज सुबह घना कोहरा देखा गया है। आईएमडी ने कहा कि पंजाब और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर देखी गई।
आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की हवाओं के साथ घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है। इसके अलावा अगले चार दिनों के दौरान बिहार के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा रहने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में अगले दो से तीन दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। राजस्थान के उत्तरी भागों में 1 से 3 जनवरी के दौरान गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। इसके अलावा 1 से 4 जनवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





