Delhi Unlock: दिल्ली में कल से खुल जाएंगे बार, पार्क जाने की मिली इजाजत, जाने क्या रहेगा बंद

फाइल फोटो
दिल्ली: दिल्ली में अनलॉक पार्ट-4 का एलान कर दिया गया है जिसके तहत कई चीजों में रियायत दी गई है. दिल्ली सरकार ने औपचारिक आदेश जारी करते हुए कहा है कि राजधानी में अब रेस्टोरेंट भी सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुल सकेंगे. जबकि अभी सुबह 10 बजे से लेकर रात 8 बजे तक खोलने की इजाजत थी. रेस्टोरेंट में 50 फीसदी सिटिंग कैपेसिटी की शर्त अभी भी लागू रहेगी. इसके अलावा 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ 21 जून से बार भी खुलेंगे. बार खोलने की समय सीमा दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक तय की गयी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





