भारत

महापाप! मंदिर के दानपात्र से चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, नकदी बरामद

jantaserishta.com
1 Sept 2025 4:00 PM IST
महापाप! मंदिर के दानपात्र से चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, नकदी बरामद
x
टूटा हुआ दानपात्र बरामद किया.
नई दिल्ली: दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले के साउथ कैंपस थाना पुलिस ने बाबा बालक नाथ मंदिर से दानपात्र चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राजा कुमार (22) और कन्हैया केशरी (25) के रूप में हुई। दोनों आरोपी मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के बाद चोरी की गई 5 हजार रुपए नकदी और टूटा हुआ दानपात्र बरामद किया।
शिकायतकर्ता सत्य निकेतन के महासचिव आर ठाकुर ने 28 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 अगस्त की रात करीब 2 बजे से 2:58 बजे के बीच अज्ञात व्यक्तियों ने मंदिर के दानपात्र को तोड़कर उसमें रखी लगभग 12 से ₹15 हजार तक की राशि चुराकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना साउथ कैंपस में ई-एफआईआर संख्या 80080512/25, धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ/साउथ कैंपस रविंद्र वर्मा के नेतृत्व और एसीपी वसंत विहार की देखरेख में विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में एचसी आशीष, एचसी शेर सिंह, कांस्टेबल विनोद और कांस्टेबल मंजीत शामिल थे। टीम ने मंदिर के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया और तकनीकी निगरानी व स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को सत्य निकेतन क्षेत्र से दबोच लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से चोरी के 5 हजार रुपए और टूटा हुआ दानपात्र बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और यह भी बताया कि वे पहले बिहार में दर्ज एक अन्य आपराधिक मामले में शामिल रह चुके हैं, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी हाल ही में बहादुरगढ़, हरियाणा में रह रहे थे और वहां से दिल्ली आते-जाते थे। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story