भारत
खून से लाल हुई सड़क...फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, 3 लोगों की मौत
jantaserishta.com
3 March 2024 9:41 AM IST

x
कार में कुल 7 लोग सवार थे।
नई दिल्ली: दिल्ली के बदरपुर फ्लाईओवर पर शनिवार आधी रात को एक ट्रक और ऑल्टो कार में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तीनों मृतक एक ही कॉलोनी के रहने वाले थे और फरीदाबाद में शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे के वक्त कार में कुल 7 लोग सवार थे। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, बदरपुर थाना में शनिवार रात 12:48 बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कॉलर ने बताया कि होंडा शोरूम के पास बदरपुर फ्लाईओवर पर कार और ट्रक की टक्कर हो गई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि कार संख्या UP85B27334 फरीदाबाद में एक शादी में शामिल होकर लौट रही थी।
कार में 7 लोग सवार थे। बदरपुर फ्लाईओवर पर कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से टकराकर विपरीत दिशा में चली गई और एक ट्रक संख्या NL01AD8898 से टकरा गई। सभी सात लोगों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
पीड़ितों का विवरण इस प्रकार है:-
(1) राज 21 वर्षीय - (मृतक) पुत्र कमल सिंह निवासी डी-191 संजय कॉलोनी ओखला
(2) संजू 38 वर्षीय - (मृतक) पुत्र तेजेंदर डी-234 संजय कॉलोनी ओखला
(3) दिनेश 22 वर्षीय - (मृतक) पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी डी-191 सनाजी कॉलोनी ओखला
(4) नीरज 18 वर्षीय - (घायल) पुत्र राधे निवासी डी-191 संजय कॉलोनी ओखला
(5) अजीत 28 वर्षीय - (घायल) पुत्र सत्यवीर निवासी डी-496 संजय कॉलोनी
(6) विशाल 28 वर्षीय - (घायल) पुत्र मवशी डी-103 संजय कॉलोनी ओखला
(7) अंसुल 18 वर्षीय - (हालत गंभीर) पुत्र ओमप्रकाश डी-347 संजय कॉलोनी ओखला
पुलिस ने बताया कि सभी घायल ऑल्टो कार में सवार थे और हरकेश नगर पल्ला फरीदाबाद में अपने रिश्तेदार सोहन लाल की शादी के रिसेप्शन में शामिल होकर आ रहे थे।
Tagsदिल्लीबदरपुर फ्लाईओवरदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसएक्सीडेंटDelhiBadarpur flyoverDelhi NewsDelhi PoliceAccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





