
x
देखें वीडियो.
हरिद्वार: दिल्ली से उत्तराखंड घूमने पहुंचे पर्यटक की जान बच गई। दुकान के सामने पाकिर्ंग में खड़ी दिल्ली पर्यटक की कार आग का गोला बन गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने बमुश्किल जलती हुई कार की आग बुझाई। हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में से दिल्ली के एक पर्यटक की कार पूरी जल गई।
दमकल महकमे ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। घटना हरिराम आर्य इंटर कालेज के पास घटित हुई। दिल्ली के राणा प्रताप बाग निवासी सागर शर्मा पुत्र रमेश चंद्र शर्मा अपने परिवार के साथ यहां आए थे। दोपहर के वक्त उनकी कार गंगेश्वर अमृत कुटीर के बाहर खड़ी थी। देखते ही देखते कार में आग लग गई। आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। राहगीर एकत्र हो गए। इधर, दिल्ली का परिवार भी बिल्डिंग से निकलकर बाहर आ गया। राहगीरों ने कार में आग लगने की सूचना दमकल महकमे को दी। दमकलकर्मी जब तक मौके पर पहुंचे तब तक पूरी कार को आग चपेट में ले चुकी थी।
दमकलकर्मियों ने आग पर जैसे तैसे काबू पाया। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा है। पूरी कार जल चुकी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





