भारत

आफत में फंसी पर्यटक की जान, तेज लहर में बह गई थी थार, VIDEO

jantaserishta.com
5 July 2023 6:02 PM IST
आफत में फंसी पर्यटक की जान, तेज लहर में बह गई थी थार, VIDEO
x
फिर...
ऋषिकेश: प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इस बीच उफनाए ऋषिकश के घासीराम रपटे में दिल्ली के पर्यटकों की कार बह गई और बहाव में फंस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर गाड़ी के साथ पर्यटकों को सकुशल निकाल लिया।
दरअसल, उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफना गए हैं। इस बीच हरिद्वार चीला मार्ग पर पड़ने वाली बरसाती नदी में अचानक पहाड़ों से मलबा और पानी के आने से एक थार गाड़ी बहाव में फंस गई। हालांकि, सामान्य दिनों में नदी में वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। घटना लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र की है। बीते रोज दिल्ली निवासी खालिद महमूद अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। इसी रास्ते से वापस दिल्ली अपने थार वाहन से जा रहा था। नदी के बहाव का अंदाजा न होने के चलते थार जैसी गाड़ी लेकर वह नदी पार करने की कोशिश करने लगा। थार की हिम्मत जवाब दे गई और गाड़ी नदी के बहाव में बहने लगी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को नदी के बहाव से बाहर निकाला। कार सवार की जिंदगी को बचा लिया गया। गनीमत रही कि थार गाड़ी नहीं पलटी, जिससे उसकी जान बच पाई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story