भारत

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ रील अपलोड करने वाले तीन गिरफ्तार, VIDEO

jantaserishta.com
24 Dec 2024 4:50 PM IST
सोशल मीडिया पर हथियार के साथ रील अपलोड करने वाले तीन गिरफ्तार, VIDEO
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: देश में रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का चलन तेजी से जारी है। कई बार कुछ लोग ऐसी रील बनाकर सोशल मीडिया जिससे वे मुसीबत में फंस जाते हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर रील अपलोड करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है।
आउटर दिल्ली के डीसीपी अमित वर्मा ने न्यूज़ एजेंसी को बताया कि पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से तीन मुख्य रूप से सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपलोड करते हैं। हथियार दिखाकर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले करन, मानव और अनुराग को गिरफ्तार किया गया है। यह तीनों कोई जॉब नहीं करते हैं। हथियार सप्लायर राघव को भी गिरफ्तार किया गया है। राघव अपराधी किस्म का व्यक्ति है और वह चोरी-स्नेचिंग समेत 25 मामलों में शामिल रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने एक और सप्लायर गुशन को भी गिरफ्तार किया है। उनके पास से देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर असली हथियार दिखाकर वीडियो बनाने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। हथियार दिखाकर रील बनाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहती है और तुरंत एक्शन लेकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story