भारत

दिल्ली: सुरेश भींचर देश के अगले मिल्खा सिंह बनना चाहते हैं, फौज में भर्ती होना हैं सपना

Admin Delhi 1
7 April 2022 5:53 PM GMT
दिल्ली: सुरेश भींचर देश के अगले मिल्खा सिंह बनना चाहते हैं, फौज में भर्ती होना हैं सपना
x

राजस्थान/दिल्ली स्पेशल न्यूज़: फौज में भर्ती निकालने की मांग पर राजस्थान से 350 किमी. दौड़ कर आए 24 वर्षीय सुरेश भींचर के प्रदर्शन से सभी हैरान हैं। भीषण गर्मी में दौड़ते हुए इतना लंबा सफर करना आसान नहीं था। लेकिन किसान के बेटे और आठ भाई बहिनों के परिवार वाले सुरेश की हिम्मत के आगे सब हतप्रभ रह गए। दौड़ते हुए सुरेश ने देश की शान तिरंगा अपने एक हाथ में थाम रखा था। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सुरेश के लिए ट्वीट कर सरकार से आर्मी भर्ती निकालने की मांग की है और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पत्र लिखकर जल्द से जल्द आर्मी भर्ती निकाले जाने की मांग की। नागौर जिले के नावां गांव के रहने वाले सुरेश भींचर ने कहा कि कोविड से पहले वह कई बार आर्मी भर्ती के लिए गए लेकिन मेडिकल में रह गए। फिर कोरोना महामारी आ गई जिसके कारण आर्मी की तय उम्र 23 से मैं ओवरएज हो गया। सुरेश ने कहा कि उन्होंने 2018 में 1600 मीटर दौड़ के लिए 4.35 मिनट का रिकॉर्ड समय लिया था।


सुरेश ने कहा कि आर्मी मैन बनना मेरा सपना है। फौज में भर्ती होकर में देश के लिए मिल्खा सिंह की तरह दौडऩा चाहता हूं। 8 भाई बहिनों के किसान परिवार का होने के कारण मैंने जिला अधिकारी को कई पत्र लिखे कुछ नहीं हुआ। तब मुझे दिल्ली में जाकर रैली में शामिल होने का अवसर मिला। मुझे लगा कि मैं दौडक़र जा सकता हूं। लेकिन मेरे परिवार वाले इसके खिलाफ थे। क्योंकि तापमान बहुत बढ़ चुका है दूरी बहुत ज्यादा थी। मेरे साथ एक लडक़ा आर्मी की तैयारी कर रहा था उसकी नौकरी में लग गई और मेरे चाचा का लडक़ा भी फौज में है। इसलिए मुझे और प्रेरणा मिली कि आर्मी में जाऊंगा। 29 मार्च को शाम 9 बजे मैंने भागना शुरू किया था 2 अप्रैल को दोपहर 1 बजे मैं पहुंच गया। मैंने एक दिन 70 किमी का सफर तय किया। दिल्ली आकर सेना भर्ती मामले को संसद में पहुंचाने के लिए मैंने नागौर एमपी हुनमान बेनीवाल से मुलाकात की।

Next Story