भारत

ट्यूशन सेंटर के बाहर छात्र पर चाकू से हमला, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
24 Jan 2023 11:22 AM IST
ट्यूशन सेंटर के बाहर छात्र पर चाकू से हमला, मचा हड़कंप
x
DEMO PIC 
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक ट्यूशन सेंटर के बाहर 17 वर्षीय एक छात्र के सिर पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना सोमवार रात की है और घायल अभिषेक का एम्स में इलाज चल रहा है।
अधिकारी ने कहा कि रात 8.43 बजे एक पीसीआर कॉल मिली कि एक लड़के को पीटा जा रहा है और सिर में चोट लगी है।
अधिकारी ने कहा, पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शुरुआती पूछताछ में पता चला कि ए.डी. महेश इलाके में कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए ट्यूशन सेंटर चलाता है। कथित रूप से एक शख्स शीशपाल (25) और एक किशोर ट्यूशन सेंटर के सामने आए दिन शोर मचाते थे।
सोमवार को शिशपाल ने शोर मचाना शुरू किया, राहगीरों को गाली दी और फिर से हंगामा किया, तो महेश ने उसे शांत करने की कोशिश की। शीशपाल ने शांति बनाए रखने के बजाय महेश के साथ गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी, जिसके बाद ट्यूशन सेंटर के छात्र अपने शिक्षक को बचाने के लिए बाहर आ गए।
इस दौरान शीशपाल के दोस्त ने उसे चाकू पकड़ाया और फिर उसने एक पीड़ित छात्र अभिषेक के सिर पर बार-बार वार करना शुरू कर दिया।
अधिकारी ने कहा, हमले में पीड़ित बेहोश हो गया और जमीन पर गिर गया। दोनों हमलावर अपने घर चले गए। अभिषेक को मजीदिया अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया, जहां से एम्स के ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया।
जब पुलिस की एक टीम शीशपाल और उसके छोटे भाई को पकड़ने गई, तो उन्होंने अपने घर की छत से ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं।
राहत की बात यह रही कि इन ईंटों से कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने छत पर जाकर दोनों को पकड़ लिया। महेश का बयान दर्ज कर लिया गया है और आईपीसी की धारा 307, 506 और 34 के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story