
x
सांकेतिक तस्वीर
बड़ी कार्रवाई.
नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा जिले की पुलिस ने त्योहारी सीजन से पहले अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 746 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शाहदरा जिले की एएसबी सेल, फर्श बाजार थाना और विशेष स्टाफ की संयुक्त टीमों ने की।
पहला अभियान 30 सितंबर की रात को एएसबी सेल ने चलाया। सूचना मिली थी कि गीता कॉलोनी के पटपड़गंज रोड पर दुकान नंबर 561 में अवैध पटाखों का भंडारण और बिक्री हो रही है। सब इंस्पेक्टर अजय तोमर की अगुवाई में एक विशेष टीम ने छापेमारी की और 23 वर्षीय अक्षित को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में अक्षित ने बताया कि वह गुरुग्राम से सस्ते दामों पर पटाखे खरीदकर दिल्ली में ऊंचे दामों पर बेचता था। उसके पिता की उक्त पते पर दुकान थी, जिसे पटाखों पर प्रतिबंध के बाद उसने अवैध कारोबार के लिए इस्तेमाल किया। इस मामले में गीता कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
दूसरा अभियान 4 अक्टूबर को फर्श बाजार थाने की टीम ने चलाया। सूचना मिली थी कि भीकम सिंह कॉलोनी, फर्श बाजार में एक हॉल में अवैध पटाखों का भंडारण हो रहा है। इंस्पेक्टर अजय करण के नेतृत्व में छापेमारी की गई और 54 वर्षीय राम जीवन गर्ग को 460.35 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखों के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में राम जीवन ने बताया कि उसने मेरठ से सस्ते दामों पर पटाखे खरीदे और दिल्ली में मुनाफे के लिए बेचे। इस मामले में फर्श बाजार थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
तीसरा अभियान 5 अक्टूबर को विशेष स्टाफ ने चलाया। गीता कॉलोनी के झील खुरंजा में गोदाम नंबर 135ए में अवैध पटाखों की सूचना पर इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह की टीम ने छापा मारा और 54 वर्षीय विनोद कुमार को गिरफ्तार किया। इस मामले में कृष्णा नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। शाहदरा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध पटाखों की बिक्री की सूचना तुरंत दें, ताकि शहर में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जांच अभी जारी है।
Tagsदिल्लीशाहदरा पुलिस746 किलो अवैध पटाखे जब्तDelhi Shahdara Police seizes 746 kg of illegal firecrackersillegal firecrackers
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





