भारत
दिल्ली: वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति बरकरार, 328 रहा औसत AQI
jantaserishta.com
28 Oct 2024 9:40 AM IST

x
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। हालांकि इसमें पिछले दिन की तुलना में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह 7:30 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 328 तक रहा। जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 206, गुरुग्राम 195, गाजियाबाद में 252, ग्रेटर नोएडा में 248 और नोएडा में 267 तक रहा।
राजधानी दिल्ली के अधिकतर इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 से 400 के बीच दर्ज किया गया। इसमें अलीपुर में 335, आनंद विहार में 357, अशोक विहार में 361, आया नगर में 336, बवाना में 367, बुराड़ी क्रॉसिंग में 362, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 334, द्वारका सेक्टर 8 में 331, आईजीआई एयरपोर्ट में 316, आईटीओ में 326, जहांगीरपुरी में 366, लोधी रोड में 307 और मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 348 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
इनके अलावा मंदिर मार्ग में 341, मुंडका में 366, नजफगढ़ में 325, नॉर्थ कैंपस डीयू में 323, पटपड़गंज में 337, पंजाबी बाग में 358, पूषा में 321, आरके पुरम में 362, रोहिणी में 356, शादीपुर में 304, सीरी फोर्ट में 337, सोनिया विहार में 364, अरविंदो मार्ग में 320 और वजीरपुर में 362 एक्यूआई रहा। वहीं दिल्ली के सात इलाकों में एक्यूआई का लेवल 200 से 300 के बीच में दर्ज किया गया। इसमें चांदनी चौक में 237, डीटीयू में 275, दिलशाद गार्डन में 226, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 287, लोधी रोड में 286, नरेला में 298 और एनएसआईटी द्वारका में 286 तक एक्यूआई रहा।
वहीं अगर एक दिन पहले की बात करें तो रविवार को यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में था और सुबह के समय पर आकाश में धुंध भी देखने को मिली था। केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में रविवार सुबह 7:30 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 352 दर्ज किया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





