भारत

Delhi: संजय सिंह ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई

Admindelhi1
13 July 2024 5:55 PM IST
Delhi: संजय सिंह ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई
x
अरविंद केजरीवाल का वजन साढ़े आठ किलो घटा: संजय सिंह

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता व सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के Chief Minister Arvind Kejriwal के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दिल्ली सीएम के स्वास्थ्य में गंभीर संकेत आ रहे हैं। जेल में रहते हुए केजरीवाल का वजन साढ़े आठ किलो घट गया है और उनकी शुगर कई बार डाउन हो चुकी है, जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो गई है।

मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में नहीं हो रहा सुधार: संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल के गिरफ्तार होने के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो पा रहा है और वह गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से ईडी के केस में जमानत की संभावना के बारे में भी बताया। आप सांसद ने कहा कि सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी का षडयंत्र रचा गया था। उन्होंने इसे एक साजिश बताया और कहा कि इससे केजरीवाल के स्वास्थ्य को बिगाड़ने की कोशिश की गई थी।

ईडी पर उठाए गंभीर सवाल उठाए: संजय सिंह ने बताया कि बीते कल यानी 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के फैसले में भी ईडी पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं और उन्होंने इसे एकतरफा केस बताया। उन्होंने जालंधर उपचुनाव के नतीजों पर भी टिप्पणी की और कहा कि आम आदमी पार्टी को लगभग 38,000 वोटों से जीत मिली है। इसे पंजाब की जनता के साथ विश्वास के रूप में देखा जाना चाहिऐ।

Next Story