
x
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जहांगीरपुरी इलाके में मुठभेड़ के दौरान कुख्यात अपराधी रोहित गोदारा गैंग का शूटर अंकित पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुठभेड़ के दौरान अंकित के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, बदमाश अंकित का दिल्ली आगमन एक बड़ी साजिश का हिस्सा था। वह यहां एक व्यापारी को डराने और उससे रंगदारी वसूलने के लिए फायरिंग करने वाला था। अंकित को यह आदेश गैंगस्टर रोहित गोदारा की ओर से मिले थे। गोदारा का गैंग लगातार दिल्ली और आसपास के इलाकों में रंगदारी और फायरिंग की वारदातों को अंजाम दे रहा है।
जानकारी के अनुसार, अंकित जहांगीरपुरी इलाके में अपने एक साथी से मिलने पहुंचा था, जिसके बाद दोनों मिलकर व्यापारी पर फायरिंग करने वाले थे। लेकिन स्पेशल सेल की टीम को इस योजना की जानकारी मिल गई। जैसे ही अंकित मौके पर पहुंचा, पुलिस ने उसे घेर लिया। खुद को घिरा देख उसने भागने और पुलिस पर फायरिंग की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में अंकित के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे दबोच लिया गया।
गिरफ्तार अंकित को रोहित गोदारा गैंग का सक्रिय सदस्य और शूटर बताया जा रहा है। पुलिस अब उससे गहनता से पूछताछ करेगी। इससे पहले, दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र में हुई एक ब्लाइंड लूट की गुत्थी को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद कर लिया है।
Tagsदिल्लीरोहित गोदारा का शूटर अंकित मुठभेड के बाद गिरफ्ताररोहित गोदाराDelhiRohit Godara's shooter Ankit arrested after encounterRohit Godara
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





