भारत

दिल्ली दंगा उमर खालिद केस, SC में SSP ने कहा- व्हाट्सएप मेसेज में है सारा सबूत

jantaserishta.com
28 Jan 2022 3:26 PM IST
दिल्ली दंगा उमर खालिद केस, SC में SSP ने कहा- व्हाट्सएप मेसेज में है सारा सबूत
x

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हिंसा के आरोपी उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान एसपीपी ने अदालत को बताया कि उमर खालिद और अन्य लोगों के बीच व्हाट्सएप मेसेज हैं जो दिखाते हैं कि वह जाफराबाद में बांटे गए पर्चे बना रहा था. इसके अलावा इन्हें विभिन्न मस्जिदों के इमामों को नमाज के दौरान खुतबा में पढ़ने के लिए वितरित किया गया था.

एसपीपी ने बताया कि शरजील इमाम और उमर खालिद भी संपर्क में थे. आसिफ तन्हा, सैफुल व अन्य भी संपर्क में थे. वे लोग शाहीन बाग में विरोध स्थल पर थे, पुरानी दिल्ली और अन्य क्षेत्रों में भी घूम रहे थे. उन्होंने बताया कि ये लोग विरोध प्रदर्शनों के कॉर्डिनेशन और पुलिस कार्रवाई का विरोध करने के लिए व्हाट्सएप पर बात कर रहे थे.
एसपीपी ने कहा- यह आदमी दावा करता है कि वह जेएनयू से है, और वह दावा करता है कि वह शाहीन बाग में था लेकिन वह विरोध प्रदर्शनों से बाहर था? लेकिन 13 जनवरी के मेसेज से पता चलता है कि वह कह रहा है कि अगर आपको खुरेजी में किसी मदद की जरूरत है तो मेरे पास कॉन्टेक्ट हैं.
बता दें कि संशोधित नागरिकता कानून के समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसा के बाद 24 फरवरी, 2020 को उत्तर पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक झड़पें हुईं थी और कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 700 लोग घायल हो गए थे.SSP ने कहा- व्हाट्सएप मेसेज में है सारा खुलासा
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story