दिल्ली दंगा: उमर खालिद को हथकड़ी लगाकर पेश करने पर अदालत सख्त, जेल अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली की एक कोर्ट (Court) ने जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद (Umar Khalid) को हथकड़ी (Handcuffs) लगाकर पेश किए जाने पर जेल प्रशासन (Jail Authorities) को नोटिस (Notice) जारी किया है. उमर खालिद पर पूर्वोतर दिल्ली दंगों (Delhi Violence) के संबंध में यूएपीए (UAPA) के तहत केस दर्ज है. उमर खालिद को गुरुवार को हथकड़ी में दिल्ली की एक अदालत में लाया गया. जबकि कोर्ट ने पुलिस को ऐसा करने से परहेज करने के लिए कहा था. कोर्ट ने मामले में अब महानिदेशक (कारागार) को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्या जेल अधिकारियों ने उन्हें हथकड़ी लगाने के आदेश दिए थे. अतिरिक्त सत्र न्यायधीश अमिताभ रावत ने कहा भी दिल्ली पुलिस आयुक्त किसी जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारी के माध्यम से जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर सकता है क्या आरोपी उमर खालिद को आज हथकड़ी में लाया गया और अगर हां तो किस आधार पर, किसके आदेश पर ऐसा किया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





