भारत

दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद को आखिरकार मिल ही गई अंतरिम जमानत

jantaserishta.com
22 May 2026 12:43 PM IST
दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद को आखिरकार मिल ही गई अंतरिम जमानत
x

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश से जुड़े यूएपीए (UAPA) मामले में पिछले साढ़े पांच साल से जेल में बंद जेएनयू (JNU) के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उमर खालिद की तीन दिनों की अंतरिम जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है.

खालिद को यह राहत अस्पताल में भर्ती उनकी मां की मेजर सर्जरी के दौरान उनके साथ रहने के लिए दी गई है. हालांकि, हाईकोर्ट ने रिहाई के साथ बेहद कड़े प्रतिबंध भी लागू किए हैं. उनकी सुरक्षा और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उनके मूवमेंट के दायरे को पूरी तरह सीमित कर दिया है.
जमानत शर्त में अदालत ने साफ किया है कि खालिद को दिल्ली में अपने तय पते (घर) पर ही रुकना होगा. वह केवल अपनी मां से मिलने अस्पताल जा सकते हैं, इसके अलावा उन्हें किसी भी अन्य जगह या सार्वजनिक स्थान पर जाने की अनुमति नहीं होगी.अंतरिम जमानत पर बाहर आने के लिए उमर खालिद को ₹1 लाख का जमानती बांड (Surety) भरना होगा.
पूरी अवधि के दौरान उमर खालिद केवल एक ही चालू मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिसकी जानकारी जांच एजेंसी को देनी होगी. इससे पहले निचली अदालत ने उमर खालिद की अंतरिम जमानत याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि परिवार में अन्य सदस्य भी मां की देखभाल के लिए मौजूद हैं. इसके बाद खालिद ने हाईकोर्ट का रुख किया. उनके वकील ने दलील दी कि मां की गंभीर सर्जरी के वक्त एक बेटे का उनके साथ होना बेहद जरूरी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story