भारत

जमानत पर छूटा दंगों का आरोपी चोरी के बाद रंगे हाथ पकड़ा गया

jantaserishta.com
17 Dec 2022 9:44 AM IST
जमानत पर छूटा दंगों का आरोपी चोरी के बाद रंगे हाथ पकड़ा गया
x
जानें पूरा मामला।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली दंगों के दो मामलों में हाल ही में जमानत पर रिहा हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने खजूरी खास इलाके में चोरी करने के बाद भागते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।
आरोपी की पहचान खजूरी खास के श्री राम कॉलोनी निवासी इमरान के रूप में हुई है। पूर्वोत्तर के पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि गश्त कर रही एक पुलिस टीम को चोर-चोर, पकड़ो-पकड़ो की आवाजें सुनाई दीं।
इस वक्त एक व्यक्ति को भागते हुए देखा गया, लेकिन पुलिस को देखकर उनसे अपना रास्ता बदल दिया। पुलिस ने उसका पीछा करके उसे पकड़ लिया और चोर का पीछा कर रही भीड़ भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। डीसीपी ने बताया कि इस बीच, चिल्लाने वाला व्यक्ति भी पहुंच गया और आरोप लगाया कि ये मोबाइल फोन उसके घर से चोरी करके यह व्यक्ति भागा है। उसने दोनों बरामद मोबाइल फोन की भी पहचान की।
पूछताछ में इमरान ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। सामने यह भी आया है कि वह दिल्ली दंगों में शामिल रहा है जिसके लिए उसे गिरफ्तार भी किया गया था। अधिकारी ने कहा कि इमरान ने आगे खुलासा किया कि वर्तमान में वह जमानत पर है। उसने क्षेत्र में कई अन्य चोरी और झपटमारी के मामलों में अपनी संलिप्तता का भी खुलासा किया है। मामले में आगे की जांच की जा जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story