भारत
पुलिस की सब-इंस्पेक्टर को वकील पति ने जमकर पीटा, महिला आयोग ने लिया मामले का संज्ञान
jantaserishta.com
12 Dec 2022 5:34 PM IST

x
जानें पूरा मामला।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस की एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने सोमवार अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया। जिसमें सब-इंस्पेक्टर ने अपने वकील पति तरुण डबास द्वारा उसके साथ किए गए दुर्व्यवहार के बारे में बताया। महिला सब-इंस्पेक्टर द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो का दिल्ली महिला आयोग ने स्वत संज्ञान लिया है। आयोग ने भी दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर एफआईआर कॉपी, एक्शन रिपोर्ट और आरोपी की डिटेल मांगी है। डोली तेवतिया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हूं। वर्तमान में मातृत्व अवकाश पर हूं। कई महीनों से मुझे अपने पति अधिवक्ता तरुण डबास से दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। आज उन्होंने मुझे दिनदहाड़े पीटा। वह अभी भी आजाद घूम रहे हैं। कृपया कार्यवाही सुनिश्चित करें। महिला ने 11 दिसंबर को सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी अपलोड किए। जिसमें उसका पति उसे पीटता और जमीन पर धकेलता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा उसे दीवार पर पटकने की कोशिश भी करता है।
इस बीच एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में 11 दिसंबर को नजफगढ़ थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 341, 427 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





