भारत

दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन क्लीन, गैंगस्टर काला जठेड़ी के शूटर हुए ढेर

Shantanu Roy
17 March 2025 7:23 PM IST
दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन क्लीन, गैंगस्टर काला जठेड़ी के शूटर हुए ढेर
x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी के दो शूटर्स को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बाबा हरिदास नगर इलाके में मोहित शूटर और मनीष उर्फ हाथी को रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों के पैरों में लगी और उन्हें काबू में कर लिया गया। बता दें कि गैंगस्टर काला जठेड़ी फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है, लेकिन उसका गैंग अब भी
सक्रिय
है। जठेड़ी का असली नाम संदीप है और उसके खिलाफ हत्या, जबरन वसूली समेत 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह पंजाब और हरियाणा में भी वांछित था। वर्ष 2020 में वह हरियाणा पुलिस की हिरासत से फरार हो गया था, जिसके बाद 2021 में उसे गिरफ्तार किया गया था।


दिल्ली पुलिस ने काला जठेड़ी गैंग के दो शूटर्स को गोली मारी है। मोहित शूटर और मनीष उर्फ हाथी को पैर में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि बाबा हरिदास नगर इलाके में ये दोनों शूटर्स जा रहे थे इसी दौरान पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की। ये दोनों बदमाश पुलिस की टीम पर फायरिंग कर भागने की
कोशिश
करने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों को लगी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी अभी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। लेकिन बाहर उसका गैंग एक्टिव है। उसके कई गुर्गों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। काला जठेड़ी का असली नाम संदीप हैृ। उसके खिलाफ दिल्ली में 15 मामले दर्ज हैं, इसमें हत्या और जबरन वसूली जैसे अन्य अपराध शामिल हैं। पंजाब और हरियाणा में भी कई मामलों ये वांछित था। साल 2020 में जठेड़ी हरियाणा पुलिस की हिरासत से भाग गया था। छह महीने की तलाशी के बाद उसे 2021 में गिरफ्तार किया गया था।
Next Story