भारत
विजिलेंस ब्रांच ने हेड कॉन्स्टेबल को 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
jantaserishta.com
26 May 2026 11:28 AM IST

x
मामले की जांच जारी.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की विजिलेंस ब्रांच की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई। विजिलेंस की टीम ने कमला मार्केट थाने के हेड कॉन्स्टेबल को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। रिश्वत लेते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ा गया। दिल्ली पुलिस की सतर्कता शाखा मामले की जांच कर रही है।
इससे पहले 22 मई को दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक असिस्टेंट कमिश्नर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोपी अधिकारी एशियन मार्केट, पुष्प विहार, नई दिल्ली स्थित फूड एंड सप्लाई विभाग में तैनात था।
सीबीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस मामले में 20 मई को केस दर्ज किया गया था। जांच एजेंसी को शिकायत मिली थी कि आरोपी अधिकारी राशन कार्डों के आवंटन और वितरण के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोप था कि वह प्रत्येक राशन कार्ड पर 100 रुपये की अवैध रकम मांग रहा था।
वहीं, 20 मई को भी सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरिडीह के सीजीएसटी अधीक्षक और निरीक्षक को रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत के आधार पर 20 मई को मामला दर्ज किया था। आरोप था कि आरोपी सीजीएसटी अधीक्षक और निरीक्षक ने शिकायतकर्ता से उसके इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) विसंगति को हल करने के लिए 90,000 रुपये की अनुचित रिश्वत की मांग की और रिश्वत की राशि का भुगतान न करने पर उसका जीएसटी नंबर ब्लॉक करने की धमकी दी।
सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी अधीक्षक और निरीक्षक को शिकायतकर्ता से आंशिक भुगतान के रूप में 50,000 रुपये की अनुचित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी लोक सेवकों के कार्यालय और आवासीय परिसरों में तलाशी ली गई। आरोपियों को धनबाद स्थित सक्षम न्यायालय में पेश किया गया। मामले की जांच जारी है।
Tagsदिल्ली पुलिसविजिलेंस ब्रांचहेड कॉन्स्टेबलरिश्वतDelhi PoliceVigilance BranchHead ConstableBribery
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





