भारत

लापता और अपहरण हुए 43 नाबालिग सहित 124 लोगों को पुलिस ने ढूंढा और परिवार से मिलाया

jantaserishta.com
2 Aug 2026 11:14 AM IST
लापता और अपहरण हुए 43 नाबालिग सहित 124 लोगों को पुलिस ने ढूंढा और परिवार से मिलाया
x
पुलिस ने बताया कि लापता या अगवा लोगों की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर दिया.
नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम जिले की पुलिस ने लापता या अगवा हुए 43 बच्चों और 81 वयस्कों को उनके परिवारों से मिलाया है। पुलिस टीमों ने ऑपरेशन मिलाप के तहत 1 से 31 जुलाई तक 124 लोगों को ढूंढने और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिवारों से मिलाया।
पुलिस ने बताया कि लापता या अगवा लोगों की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसमें स्थानीय स्तर पर पूछताछ के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच और ऑटो स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर लापता या अगवा लोगों की तस्वीरें लगाने जैसे प्रयासों ने अहम भूमिका निभाई।
लापता या अगवा लोगों की आवाजाही का पता लगाने के लिए बस ड्राइवरों, कंडक्टरों और वेंडरों से भी पूछताछ की गई। तलाशी अभियान के दौरान स्थानीय मुखबिरों की भी मदद ली गई। इसके अलावा आस-पास के पुलिस स्टेशनों और अस्पतालों के रिकॉर्ड की भी बारीकी से जांच की गई।
आरके पुरम पुलिस ने 1 से 18 साल की उम्र की 2 लापता नाबालिग लड़कियों को ढूंढा। इसके अलावा, 7 लापता वयस्कों (4 पुरुष और 3 महिला) को भी ढूंढा गया। सभी मिले हुए लोगों को उनके परिवारों से सफलतापूर्वक मिला दिया गया।
साउथ कैंपस पुलिस ने ने 1 लापता नाबालिग लड़की और एक पुरुष को ढूंढकर उनके परिजनों से मिलाया। वसंत कुंज नार्थ पुलिस ने 2 पुरुष और 3 महिलाओं को उनके परिवार से मिलाया। वसंत कुंज नार्थ पुलिस ने एक और ऑपरेशन में 1 से 18 साल की उम्र की 5 लापता लड़कियों को ढूंढा। इसके अलावा, 12 लापता वयस्कों 7 पुरुष और 5 महिलाओं को भी ढूंढा। कापसहेड़ा पुलिस ने 5 लड़के और 9 लड़कियों, 6 पुरुष और 8 महिलाओं को ढूंढा और उनके परिवारों से मिलाया।
इस दौरान, पालम विलेज पुलिस ने 3 नाबालिग और 8 व्यस्क, सागरपुर पुलिस ने 5 नाबालिग, 10 व्यस्क, दिल्ली कैंट पुलिस ने 2 नाबालिग औरर 2 वयस्क, सरोजिनी नगर पुलिस ने 2 पुरुष और 1 महिला को ढूंढा और परिजनों मिलाया। वहीं, एसजे इंक्लेव पुलिस ने 2, किशनगड़ पुलिस ने 5, मानव तस्करी विरोधी इकाई ने 10 और लापता व्यक्ति इकाई ने 13 लापता को पता लगाकर परिवार से मिलाया।
दिल्ली पुलिस ने बताया गया कि बरामद किए गए कई व्यक्ति वर्षों से लापता थे। जुलाई में चलाए गए अभियानों के दौरान पुलिस ने 2020 में लापता हुए 12 वयस्कों, 2021 से लापता एक महिला 2024 के मामलों से जुड़े पांच व्यक्तियों, 2025 से लापता दो व्यक्तियों और 2026 में लापता हुए 104 व्यक्तियों का पता लगाया, जिनमें 41 नाबालिग और 63 वयस्क शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story