भारत

जयपुर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम, रेप केस में मंत्री महेश जोशी के बेटे से करेगी पूछताछ

jantaserishta.com
15 May 2022 10:39 AM IST
जयपुर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम, रेप केस में मंत्री महेश जोशी के बेटे से करेगी पूछताछ
x

फाइल फोटो 

जयपुर: राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी की मुश्किलें अब बढ़ती दिखाई दे रही है. दिल्ली पुलिस रेप केस में राजस्थान के मंत्री के आरोपी बेटे को गिरफ्तार करने जयपुर पहुंच चुकी है. एसीपी के नेतृत्व में जो टीम जयपुर पहुंची है उसमें 15 सदस्य मौजूद हैं. एक जानकारी के मुताबिक आज सुबह ही टीम जयपुर के लिए रवाना हुई थी. पुलिस पहले जिस घर पर पहुंची (वो डेमोलिश था) वहां रोहित जोशी नहीं मिला.

इसके बाद सिविल लाइन वाले पिता के घर जब पुलिस टीम पहुंची तो वहां पर भी रोहित जोशी नहीं मिला. वहीं महेश जोशी भी अपने घर पर नहीं मिले. रोहित के खिलाफ दिल्ली के सदर बाजार थाने में 24 साल की युवती ने रेप का मामला दर्ज कराया था. अब इसी मामले में रोहित की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस जयपुर पहुंची है. 23 वर्ष की एक युवती ने राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर पिछले एक साल के दौरान कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है.
पुलिस के मुताबिक, उत्तरी जिले के एक थाने में आठ मई को भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 328, 312, 366, 377 और 506 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई. युवती ने कहा कि पिछले साल फेसबुक के जरिये उसकी मित्रता रोहित से हुई थी और तब से दोनों संपर्क में थे. शिकायत के मुताबिक, पहली बार दोनों जयपुर में मिले और रोहित ने आठ जनवरी 2021 को उसे कथित तौर पर सवाई माधोपुर बुलाया.
युवती का आरोप है कि पहली मुलाकात के दौरान रोहित ने उसके पेय पदार्थ में कुछ मिला दिया और उसका फायदा उठाया. प्राथमिकी के मुताबिक, युवती का आरोप है कि अगले दिन सुबह उठने पर आरोपी ने उसकी नग्न तस्वीरें और वीडियो दिखाकर उसे धमकाया. युवती का आरोप है कि रोहित ने एक बार दिल्ली में भी उससे मुलाकात की और उसके साथ जबरदस्ती की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story