भारत
छठ पर्व पर अश्लील कॉमेडी मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉमेडियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज
jantaserishta.com
26 Nov 2026 11:17 AM IST

x
नई दिल्ली: बिहार की महिलाएं, छठ पर्व और सिंदूर लगाने पर किए गए अश्लील कॉमेडी मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली के साकेत पुलिस स्टेशन में स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
बिहार की महिलाओं और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ था। शिकायतकर्ता निलोटपाल मृणाल ने साकेत थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
शिकायत में आरोप है कि 24 अक्टूबर को साकेत स्थित एक क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिहार की महिलाओं, उनकी गरिमा, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। शिकायत में कॉमेडियन यश माहेश्वरी, कार्यक्रम के आयोजकों और कॉमेडी क्लब के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता ने कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य डिजिटल सामग्री की जांच की मांग की है। एफआईआर में बीएनएस की धारा 79, 196, 296 और 352 लगाई गई हैं। पुलिस कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों की जांच करेगी।
बता दें कि इससे पहले पटना के साइबर थाने में भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। विवाद बढ़ने के बाद यश माहेश्वरी ने संबंधित वीडियो हटाने, सोशल मीडिया अकाउंट निष्क्रिय करने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कही है।
छठ महापर्व देश के प्रमुख लोकपर्वों में से एक है, जिसे खासतौर पर बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। छठ पूजा की सबसे खास बात यह है कि इसमें उगते सूर्य के साथ-साथ डूबते सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है।
हिंदू धर्म में सूर्यदेव को प्रत्यक्ष देवता माना गया है। सूर्य से ही पृथ्वी पर प्रकाश, गर्मी और ऊर्जा मिलती है। पेड़-पौधों से लेकर इंसानों और दूसरे जीवों तक, सभी का जीवन सूर्य पर निर्भर करता है। यही वजह है कि प्राचीन समय से ही सूर्य की उपासना करने की परंपरा चली आ रही है। छठ पूजा में डूबते सूर्य को अर्घ्य देना इसी कृतज्ञता और सम्मान की भावना को दर्शाता है।
TagsDelhi Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





