
x
अतुल कृष्ण
नई दिल्ली (आईएएनएस)| मारे गए गैंगस्टर अतीक अहमद का करीबी और प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी गुड्डू मुस्लिम दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के रडार पर आ गया है। स्पेशल सेल ने उसे एक मामले में जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा है। हथियार सप्लायर अवतार सिंह से पूछताछ में उसका नाम सामने आया था।
सूत्र ने कहा, आर्म्स सप्लायर अवतार सिंह ने पूछताछ के दौरान स्पेशल सेल को बताया कि उसने गुड्डू मुस्लिम को हथियार मुहैया कराए थे, जिनका इस्तेमाल प्रयागराज में हुए उमेश पाल मर्डर केस में किया गया था।
स्पेशल सेल की एक टीम ने प्रयागराज जाकर गुड्डू मुस्लिम के घर की दीवार पर समन नोटिस चस्पा कर दिया।
एक सूत्र ने कहा, गुड्डू मुस्लिम को स्पेशल सेल में उसके खिलाफ दर्ज एक आपराधिक मामले की जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।
गुड्डू मुस्लिम बम बनाने में माहिर है और उमेश पाल हत्याकांड के दौरान उसे सड़क पर बम फेंकते देखा गया था।
फिलहाल गुड्डू मुस्लिम प्रयागराज हत्याकांड के बाद से लापता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





