
x
दिपके मामले में नया मोड़, पुलिस के वीडियो से सामने आई बातचीत
Delhi दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने रविवार को CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके से जुड़ा एक वीडियो जारी कर हिरासत के दौरान उनकी दादी के निधन की सूचना नहीं देने के आरोपों को खारिज किया है। पुलिस का दावा है कि अभिजीत दिपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी तुरंत और संवेदनशीलता के साथ दी गई थी। इसके साथ ही उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर जाने की सुविधा उपलब्ध कराने की पेशकश भी की गई थी।
दिल्ली पुलिस की डीसीपी और पीआरओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह वीडियो जारी किया। पुलिस के अनुसार, वीडियो से स्पष्ट होता है कि दिपके को उनकी दादी के निधन की सूचना दी गई थी। वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी उन्हें दुखद समाचार सुनाती नजर आ रही हैं। महिला पुलिसकर्मी वीडियो में कहती हैं कि उन्हें एक दुखद जानकारी साझा करनी है और उनकी दादी का निधन हो गया है। इसके बाद वह दिपके से पूछती हैं कि क्या वह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर जाना चाहते हैं। महिला पुलिसकर्मी उन्हें भरोसा दिलाती हैं कि यदि वह जाना चाहते हैं तो बस, फ्लाइट या अन्य परिवहन की व्यवस्था कराई जा सकती है।
वीडियो में एक अन्य पुलिस अधिकारी भी अभिजीत दिपके से बातचीत करते सुनाई देते हैं। अधिकारी उनसे कहते हैं कि यदि वह अपने परिवार के किसी सदस्य से बात करना चाहते हैं तो पुलिस अपने आधिकारिक नंबर के माध्यम से उनकी बातचीत करवा सकती है। इसके लिए उन्हें संबंधित परिवार के सदस्य का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने को कहा जाता है। इस दौरान दिपके पुलिस अधिकारियों से कहते हैं कि परिवार को अंतिम संस्कार उसी दिन करने के लिए कह दिया जाए। इस पर अधिकारी उन्हें बताते हैं कि अंतिम संस्कार अगले दिन निर्धारित किया गया है। अधिकारी दोबारा उनसे पूछते हैं कि वहां जाने के लिए उन्हें किस तरह की सुविधा चाहिए।
हालांकि, वीडियो में दिपके घर जाने से इनकार करते सुनाई देते हैं। वह कहते हैं कि वह वहां से नहीं निकलेंगे। बातचीत के दौरान वह यह भी कहते हैं कि वह अपने पिता से बात नहीं कर पाएंगे। दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर उन आरोपों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि हिरासत के दौरान दिपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी नहीं दी गई थी। लिस का कहना है कि सूचना देने के साथ ही अंतिम संस्कार में शामिल होने और परिवार से संपर्क करने की सुविधा भी प्रस्तावित की गई थी। हालांकि, वीडियो जारी होने के बाद CJP या अभिजीत दिपके की नई प्रतिक्रिया का विवरण उपलब्ध नहीं है।
Next Story





