भारत

मुहर्रम से पहले दिल्ली पुलिस ने की जामा मस्जिद इलाके में गश्त

Nilmani Pal
28 July 2023 1:12 AM GMT
मुहर्रम से पहले दिल्ली पुलिस ने की जामा मस्जिद इलाके में गश्त
x

दिल्ली। मुहर्रम से पहले दिल्ली पुलिस ने जामा मस्जिद इलाके में देर रात गश्त की। राजधानी में मुहर्रम के मौके पर कई इलाकों में ताजिया निकाले जाएंगे। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को रूट डायवर्जन प्लान देखकर ही निकलने की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि आज व 29 जुलाई की रात 9 बजे से छत्ता शहजाद, कलां महल से ताजिया शुरू होंगे। इसके बाद कमरा बंगश, चितली कबर, चूड़ी वालान, मटिया महल, जामा मस्जिद, चावड़ी बाजार, हौजकाजी से होकर गुजरेंगे। इसी मार्ग से वापस ताजिया लाए जाएंगे। दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी देर रात गश्त पर रहे। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने बताया कि सभी इंतजाम पुख्ता हैं।

इसके अलावा पुरानी पुलिस चौकी, अशोक बस्ती, कुतुब रोड, खारी बावली, लाल कुआं, हौज काजी, चावड़ी बाजार और जामा मस्जिद से होकर भी ताजिया गुजरेंगे। इसके अलावा निजामुद्दीन, ओखला और महरौली से ताजिया कर्बला पहुंचेंगे। वहीं, पूर्वी जिला, उत्तर-पूर्वी जिला, शाहदरा जिला (यमुना पार क्षेत्र), उत्तर-पश्चिम जिला (इंद्रलोक और जहांगीरपुरी), दक्षिण-पूर्व जिला (निजामुद्दीन), दक्षिण जिला और पश्चिम जिला में भी ताजिया निकाले जाएंगे।

ताजिया 29 जुलाई की सुबह 11.00 बजे पुनः कलाँ महल से शुरू होंगे और कर्बला, जोर बाग जाकर खत्म होंगे। जुलूस सुबह 11.00 बजे छत्ता शहजाद, कलाँ महल से शुरू होकर पहाड़ी भोजला - चितली कबर - मटिया महल चौक - जामा मस्जिद - चावड़ी बाजार - चौक हौज काजी - अजमेरी गेट - पहाड़ गंज पुल - नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - चेम्सफोर्ड रोड - आउटर सर्कल कनॉट प्लेस (विपरीत कैरिज वे) - संसद मार्ग - गोलचक्कर पटेल चौक - संसद मार्ग - गोलचक्कर संसद चौक - नई दिल्ली जामा मस्जिद - संसद मार्ग पर यू-टर्न लेकर - दाहिने मुड़कर रफी मार्ग - गोलचक्कर कृषि भवन - रफी मार्ग - गोलचक्कर सुनहरी बाग - सुनहरी बाग मार्ग - बाएं मुड़कर कृष्णा मेनन मार्ग - गोलचक्कर गोल मेथी - तुगलक रोड - अरबिंदो मार्ग - जोर बाग से कर्बला, लोधी कालोनी, दिल्ली तक पहुंचेंगे।


Next Story