भारत

लड़की को कार में खींचने और एसिड अटैक की धमकी, आरोपी की तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस

jantaserishta.com
4 Jan 2023 1:15 PM IST
लड़की को कार में खींचने और एसिड अटैक की धमकी, आरोपी की तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के पांडव नगर में एक व्यक्ति ने 19 वर्षीय एक लड़की को अपनी कार में खींचने की कोशिश की, जिसमें वह घायल हो गई। पुलिस ने बुधवार को कहा कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। इससे पहले सूत्रों ने बताया कि आरोपी जब लड़की को कार में खींचने में कामयाब नहीं हुआ, तो उसने उसे एसिड अटैक की धमकी दी।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमृता गुगुलोथ ने कहा कि पांडव नगर पुलिस थाने में प्राप्त एक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शशि गार्डन निवासी 27 वर्षीय य™ोंद्र यादव, जो किराना की दुकान चलाता है, ने पीड़िता को धमकी दी, कि अगर वह उससे शादी नहीं करती है तो वह उस पर तेजाब फेंक देगा।
गुगुलोथ ने कहा, 1 जनवरी को शिकायत के आधार पर, धारा 341 (गलत तरीके से रोकना), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर तुरंत दर्ज की गई।
मजिस्ट्रेट द्वारा पीड़िता का बयान आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 164 के तहत दर्ज किया गया और एफआईआर में धारा 354-बी और 354-डी जोड़ी गयी।
अधिकारी ने कहा, आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे को जानते हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story