भारत

कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस, ईडी की राहुल गांधी से पूछताछ जारी

jantaserishta.com
13 Jun 2022 7:01 AM GMT
कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस, ईडी की राहुल गांधी से पूछताछ जारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्हें तुगलक रोड थाने में ले जाया गया रहा है। इसके अलावा पार्टी के दीपेंद्र सिंह हुड्डा, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को भी हिरासत में लेकर फतेहपुर पुलिस स्टेशन से जाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी राहुल गांधी से बैंक खातों, संपत्ति, विदेश में बैंक खातों और संपत्ति से जुड़े कई सवाल करने जा रही है। इनमें आपके कितने बैंक खाते हैं? किस किस बैंक में आपके खाते हैं? क्या विदेश में भी कोई बैंक खाता है? समेत कई सवाल शामिल हैं।


Next Story