भारत

राजघाट पर दिल्ली पुलिस ने लगाई धारा 144

jantaserishta.com
26 March 2023 10:22 AM IST
राजघाट पर दिल्ली पुलिस ने लगाई धारा 144
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस ने राजघाट और उसके आसपास के इलाके में धारा 144 लगा दी है। संसद की सदस्यता से राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ कांग्रेस राजघाट पर रविवार को 'सत्याग्रह' करने वाली है। दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि उसने कांग्रेस पार्टी को किसी तरह के विरोध प्रदर्शन और सत्याग्रह करने की इजाजत नहीं दी है।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।
कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ अपनी एकजुटता दिखाने के लिए राजघाट पर इकट्ठा होना चाहते हैं।
किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story