भारत
पुलिस के हेड कांस्टेबल ने PCR वैन में की आत्महत्या, उठाया ये कदम!
jantaserishta.com
8 April 2023 10:56 AM IST

x
पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने शनिवार को सिविल लाइंस इलाके में एक पीसीआर वैन के अंदर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 6.25 बजे कॉल आई। मृतक की पहचान इमरान मोहम्मद के रूप में हुई है।
अधिकारी ने कहा, सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई कि एक पीसीआर वैन प्रभारी इमरान मोहम्मद ने सरकारी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली है। उन्हें तुरंत बाड़ा हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि यह घटना चंदगी राम अखाड़े के पास हुई। जब वैन का चालक कांस्टेबल अतुल भाटी नित्यक्रिया के लिए गया हुआ था, उसी समय इमरान ने खुद को गोली मार ली।
घटना की जांच के लिए क्राइम टीम को बुलाया गया है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसपीसीआर वैनआत्महत्याइमरान मोहम्मदdelhidelhi newsdelhi policepcr vansuicideimran mohammad
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





